धनबाद जिले में शनिवार काे पेट्राेल ने शतक जमा दिया। जिले के कलियासाेल में पेट्राेल की कीमत 100.29 रुपए और निरसा में 100.27 रुपए प्रतिलीटर रही। डीजल भी 100 रुपए का आंकड़ा छूने के करीब है। इसकी कीमत शनिवार काे 99.83 रुपए प्रति लीटर रही। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्राेलियम पदार्थाें की कीमत बढ़ने के साथ धनबाद में भी पेट्राेल-डीजल की कीमताें में उछाल आई। वहीं, धनबाद शहर में भी रविवार से पेट्राेल का मूल्य 100 रुपए के पार चला जाएगा।
एनएच-32 पर स्थित बालाजी पेट्राेल पंप के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे से पेट्राेल 100.31 रुपए प्रति लीटर हाे जाएगा। डीजल की कीमत 99.85 रुपए प्रति लीटर हाे जाएगी। पेट्राॅलियम पदार्थाें और अर्थशास्त्र के जानकाराें के मुताबिक, झारखंड में पेट्राेल-डीजल की कीमतें अधिक हाेने का बड़ा कारण राज्य सरकार की ओर लगाया गया वैट है। झारखंड पेट्राेलियम डीलर एसाेसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशाेक सिंह का कहना है झारखंड अकेला राज्य है, जहां पेट्राेल से ज्यादा डीजल पर वैट लिया जा रहा है। पेट्राेल पर राज्य का वैट 17.56 रुपए है, जबकि डीजल पर 10 पैसे अधिक 17.66 रुपए है।
जनवरी 2019 से पेट्राेल 32.42, डीजल ~36.01 प्रति लीटर महंगा
1 जनवरी 2019 काे धनबाद में पेट्राेल की कीमत प्रति लीटर 67.89 रुपए और डीजल की प्रति लीटर 63.84 रुपए थी। एक साल बाद 1 जनवरी 2020 काे पेट्राेल प्रति लीटर 73.10 रुपए और डीजल 69.53 रुपए हाे गया। वहीं, इस साल 1 जनवरी काे पेट्राेल की कीमत बढ़कर प्रति लीटर 82.83 रुपए और डीजल की 78.20 रुपए हाे गई। यानी 1 जनवरी 2019 के बाद से अब तक पेट्राेल की कीमत में 32.42 रुपए और डीजल की कीमत में 36.01 रुपए की बढ़ाेतरी हुई है। वहीं, सिर्फ साल 2021 में ही अब तक पेट्राेल की कीमत प्रति लीटर 17.48 रुपए और डीजल की 21.65 रुपए बढ़ी है।
5% वैट कम नहीं घटा तो आंदोलन: एसोसिएशन
पेट्राॅलियम डीलर एसाे. के अध्यक्ष अशाेक सिंह का कहना है कि राज्य सरकार काे वैट 5% घटाने का प्रस्ताव दिया है। अगर इसे नहीं माना गया, ताे संगठन राज्यस्तर पर चरणबद्ध आंदाेलन करेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.