झारखंड के धनबाद में आसमान की सैर कराने वाला एक ग्लाइडर गुरुवार को एक घर पर जा गिरा। इस हादसे में पायलट और ग्लाइडर में बैठा पैसेंजर घायल हो गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
इस हादसे का 2 मिनट 50 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें ग्लाइडर शाम करीब साढ़े 5 बजे बरवाअड्डा हवाई पट्टी उड़ान भरते दिख रहा है। हवा में जाते ही 1 मिनट 16 सेकेंड के बाद एक आवाज आती है। भाई देख के चलाना। इसके 4 सेकंड के बाद ही ग्लाइडर हादसे का शिकार हो जाता है। चीख पुकार मच जाती है। जिस घर पर ये ग्लाइडर गिरता है उस घर के लोगों की आवाजें सुनाई देती हैं।
ग्लाइडर शहर के ऊपर चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी की वजह से ग्लाइडर बेकाबू होकर बिरसा मुंडा पार्क के पास एक घर पर जा गिरा। इससे ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें सवार पायलट और एक पैसेंजर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पहले हादसे की तस्वीरें देखिए...
हादसे में पटना का शख्स जख्मी
इस हादसे में पायलट के साथ एक यात्री भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि वो बिहार के पटना का रहने वाला है। धनबाद में अपने चाचा के घर गया था। उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पायलट का फिलहाल इलाज चल रहा है। पिछले दिनों ग्लाइडर से शहर दिखाने की योजना की शुरुआत हुई है। इस योजना की शुरुआत के साथ ही उम्मीद की गई थी कि यह लोगों को खूब पसंद आएगा।
ग्लाइडर में 80 एचपी का सिंगल इंजन लगा है। 1200 किमी तक की उड़ान भर सकता है। 14 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें पायलट के साथ एक पैसेंजर के बैठने की जगह होती है। इसे उड़ाने के लिए एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहते हैं। इस स्कीम में स्कूली बच्चे के लिए 400 रुपए देकर एयरपोर्ट से 10 मिनट तक शहर के आसपास की हवाई सैर करने की सुविधा है।
इससे जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें...
MP के बालाघाट में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पायलट की जलने से मौत
मध्यप्रदेश के बालाघाट में शनिवार दोपहर को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। विमान में एक पायलट और एक ट्रेनी पायलट सवार थे। दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। रविवार को अमेठी से एक दल यहां पहुंचेगा, जो विमान हादसे की जांच करेगा। हादसा बालाघाट जिले के किरनापुर की भक्कुटोला की पहाड़ी पर हुआ। एयरक्राफ्ट महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की बिरसी एयरस्ट्रिप से उड़ा था। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.