धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग से 14 की मौत:दीया गिरने से लगी आग, सिलेंडर फटने से भड़की, मृतकों में 10 महिलाएं

धनबाद4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आशीर्वाद टॉवर 10 मंजिला है। इसके दूसरे से लेकर छठवें फ्लोर तक आग फैल गई। - Dainik Bhaskar
आशीर्वाद टॉवर 10 मंजिला है। इसके दूसरे से लेकर छठवें फ्लोर तक आग फैल गई।

झारखंड में धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित दस मंजिला आशीर्वाद ट्विन टावर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। अब तक 35 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

आग दीया गिरने से लगी। फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी। पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।

आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 6 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं।

मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। बिल्डिंग में अब भी कई लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाते बचावकर्मी।
आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाते बचावकर्मी।

घर में थी शादी, मां, दादा, मौसी समेत कई की मौत
फोर्थ फ्लोर पर सुबोध लाल वर्णवाल का फ्लैट है। उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी। सुबोध लाल के रिश्तेदार अशोक लाल ने बताया कि दुल्हन तैयार होकर शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थीं। वहीं पूजा की मां, चाची, मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। वे आग में घिर गए। वे बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे थे। महिलाएं लगेज लेकर सीढ़ी से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान आग की लपटों में घिरकर पूजा की मां माला देवी, मौसी सविता देवी, सविता देवी का 8 साल का बेटा अमन, एक अन्य रिश्तेदार सुशीला देवी और चार साल की बच्ची तान्या की मौत हो गई। पूजा के दादा की भी मौत की सूचना है।

बचाव कर्मी भी झुलसे
आग इतनी भीषण है कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

दूसरे फ्लोर के फ्लैट से फैली आग

लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर पंकज अग्रवाल का फ्लैट है। शाम को फ्लैट में महिला पूजा के दौरान दीया प्रज्जवलित किया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया। नीचे बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई।

इधर, आग तेजी से थर्ड और फोर्थ फ्लोर के फ्लैट तक फैल गई। फ्लैट में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग और भड़क गई।

पीएम मोदी ने धनबाद हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है और हादसे में मरने वालों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
पीएम मोदी ने धनबाद हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है और हादसे में मरने वालों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

तस्वीरों में देखिए आग...

अस्पताल में भर्ती आग में झुलसे लोग।
अस्पताल में भर्ती आग में झुलसे लोग।
12 से अधिक एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
12 से अधिक एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

4 दिन पहले ही धनबाद में ऐसे हादसे की दूसरी खबर भी पढ़ें..

अस्पताल में आग से डॉक्टर दंपती समेत 6 जिंदा जले:बचने के लिए बाथटब में बैठे थे डॉक्टर; वहीं दम घुटा

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार रात 1 बजे एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई। इसमें डॉक्टर दंपती समेत 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे। डॉक्टर का शव बाथटब से मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि खुद को बचाने के लिए वे पानी के टब में बैठ गए थे। यहीं उनकी लाश मिली।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

खबरें और भी हैं...