44वां झारखंड दिवस:रैली के बहाने झामुमो ने दिखाई अपनी जमीनी ताकत

दुमका2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मन की बात विधायक प्रदीप से कहते हुए। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मन की बात विधायक प्रदीप से कहते हुए।

झामुमो का 44वां झारखंड दिवस के मौके पर गुरुवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई। एसपी कॉलेज मैदान से रैली आयोजन स्थल गांधी मैदान करीब 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंची। रैली का नेतृत्व राजमहल सांसद विजय हांसदा, दुमका के विधायक और झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन और लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने किया।

परंपरागत वाद्य यंत्र और हाथों में झंडा लिए हजारों की संख्या में लोग जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। एसपी कॉलेज से निकली यह रैली सबसे पहले पोखरा चौक पहुंची जहां अमर शहीद सिदाे कान्हू की प्रतिमा पर सांसद विधायक समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

2 फरवरी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक वर्ष झामुमो द्वारा यह रैली निकाली जाती है लेकिन इस बार कई मायनों में यह खास था। रैली में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी दिखे। हाथों में पार्टी का झंडा थामे 70 साल का बुजुर्ग भी उत्साह के साथ जाते दिखे। रैली में हजारों की संख्या में दूरदराज से आये लोग झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को देखने और सुनने पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास में लोगों से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दुमका पहुंचे और अपने आवास में आम लोगों से सीधा संवाद किया। गांधी मैदान में कार्यक्रम में जाने से पहले मुख्यमंत्री ने अपने आवास में आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता हमारे लिए सर्वोपरि है और जनहित से जुड़े मसलों को निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

आम लोग अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष सीधा रख सकते हैं। मुख्यमंत्री अपने खिजुरिया आवाज में आम लोगों की कई समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...