ट्रान्सफॉर्मर बदले:प्रखंड मुख्यालय के बदले गए तीनों ट्रान्सफॉर्मर

कांडी11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय के तीन महत्वपूर्ण स्थानों का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से खराब पड़ा था। इनमें कांडी प्रखंड कार्यालय के निकट, दूसरा प्लस टू हाई स्कूल व तीसरा कॉलेज रोड नदी किनारे का ट्रांसफॉर्मर शामिल था। जिस कारण दर्जनों घरों में अंधेरा पसरा था। इस समस्या पर किसी जन प्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया।

इस मौके पर कांडी की पंचायत समिति सदस्य ममता देवी के प्रतिनिधि अनूप कुमार ने युवा समाजसेवी विकास दुबे से उनके आवास पर मिलकर बिजली की समस्या बतायी। विकास दुबे ने गढ़वा बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर तीन ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराकर अपने खर्च से मंगाया। तीनों ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया। दुबे ने बोला कि 13 तारीख को उन्हें जानकारी मिली व 14 तारीख को 12 बजे तक ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद सभी ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया।

इसी बीच कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी से मुलाकात किया। इस दौरान प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके कांडी उत्तरी की जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार, कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, बाबू खान, रविंदर, जयप्रकाश सोनी, ओम प्रकाश, कमलेश, विमलेश एवं

खबरें और भी हैं...