प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने संविधान की शपथ ली। कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।
इस अवसर सभी जन प्रतिनिधि व अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर उसकी शपथ ली। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हैं। साथ ही हम सब को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बना कर रखने की जरूरत है।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, लमारी कला मुखिया शशि कुमारी, चटनिया मुखिया पूजा कुमारी, सरकोनी मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, पतरिया पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ठाकुर, प्रखंड समन्वयक उमंग पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, बलियारी मुखिया चंदा देवी, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह, लालू यादव, ललन मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.