शोक की लहर:कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी की पत्नी के निधन पर राजद नेता ने व्यक्त किया गहरा शोक

कांडी2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दिवंगत कांग्रेस नेता स्व अजय दुबे की पत्नी चित्रा दुबे के निधन की खबर सुनकर राजद नेता नरेश सिंह ने उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांडी प्रखंड के पतिला पंचायत के चोका गांव में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के बड़े पुत्र सह इस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी स्वर्गीय अजय कुमार दुबे की धर्मपत्नी चित्रा दुबे का हृदयाघात के कारण इलाज के दौरान रांची रिम्स अस्पताल में निधन हो गया।

शनिवार शाम उनका शव आने की जानकारी मिलने पर समाजसेवी सह राजद के प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह तत्काल चोका गांव में उनके निवास स्थान पर जाकर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर राजद के जिला कोषाध्यक्ष हरिनाथ चंद्रवंशी, दुदून उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, दीनानाथ प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।