सदर थाना क्षेत्र के नगवा मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के राजेंद्र पासवान, अखिलेश पासवान, संदेश पासवान, रीमा देवी एवं दूसरे पक्ष के अमित पासवान, उसकी पत्नी रागिनी देवी, सत्येंद्र पासवान, सुषमा देवी, प्रियांशु कुमारी, हिमांशु कुमार पासवान के नाम शामिल हैं।
सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में एक पक्ष के रीमा देवी ने बताया कि दूसरे पक्ष के छत एवं उसके पड़ोसी का छत एक साथ सटा हुआ है। इस पर उंजा देवी जा कर घूम रही थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर रहा था। इसके बात को लेकर अमित पासवान, सुषमा देवी, रागिनी देवी, सत्येंद्र पासवान, आदि ने मिलकर मारपीट करने लगा।
जबकि दूसरे पक्ष के अमित पासवान ने बताया कि राजेंद्र पासवान बराबर शराब पीकर लोगों को गाली गलौज करते रहता था। इस बात को लेकर सभी लोग उससे परेशान रहते थे। रविवार को राजेंद्र पासवान की पुतोह अमित के छत पर चढ़कर घूम रही थी।
उसे देखकर प्रियांशु कुमारी ने उसे मोबाइल से फोटो खींचने की बात कही। इसी बात को लेकर संदेश पासवान, राजेंद्र पासवान, मिथिलेश पासवान, अखिलेश पासवान, राधिका देवी, उंजा देवी, रीना देवी आदि ने मिलकर मारपीट करने लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों के घायलों को सदर अस्पताल लाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.