विशुनपुरा प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान संपन्न शांतिपूर्ण हुआ। विशुनपुरा प्रखंड में कुल 5 पंचायत में कुल मतदान 70.9 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मतदान कर्मी अपने अपने बूथों से 3 बजे मत पेटी सील कर अनुमंडल कार्यालय श्री बंशीधर नगर पहुंचाया।
जिसमे सभी स्थान से मतदान हो रहे पल पल की रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय से जानकारी आरओ निधि रजवार लेती रही। वहीं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद आरओ निधि रजवार ने कहा कि प्रखंड में 65 वार्ड हैं।
जिसमें पतिहारी पंचायत में 13 वार्ड, पिपरिकला पंचायत में 15 वार्ड, विशुनपुरा पंचायत में 15 वार्ड, सरांग पंचायत में 8 वार्ड व अमहर खास पंचायत में 14 वार्ड हैं। उन्होंने कहा कि 65 वार्डों के लिए 4 क्लस्टर बनाए गए थे। जिसमें पिपरिकला पंचायत, विशुनपुरा पंचायत, अमहर खास पंचायत व सरांग पंचायत को क्लस्टर बनाया गया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.