बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सगमा गांव के झुनिकिया टोला निवासी सुनील पाल का पुत्र लल्लन पाल कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि लल्लन पाल अपने घर से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सरिया सेंटरिंग का काम करने गया था। जहां उसे एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद वह उससे बातचीत करता रहता था।
कुछ दिन पूर्व लड़की लल्लन के घर आ गई। लड़की के आने के बाद लल्लन अपने माता-पिता से बटवारा का मांग कर रहा था। उसके माता-पिता द्वारा कुछ दिन रुकने के लिए कहा गया। तो उसने आपस में विवाद करके कीटनाशक दवा खा लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.