भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के बैनर तले आज शनिवार को चार यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें पहला रक्तदान वार्ड नंबर 20 के नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी के द्वारा रक्तदान किया गया। दूसरा रक्तदान वार्ड नंबर 16 निवासी के प्रिंस कुमार के द्वारा ए पॉजिटिव किया गया।
तीसरा वार्ड नंबर 21 के मुकेश कुमार के द्वारा ओ पॉजिटिव रक्तदान किया गया। चौथा अब्दुल एजाज के द्वारा ए पॉजिटिव रक्तदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एक परिवार है।
भाजपा सेवा में विश्वास रखती है। उसी कार्य के तहत आज भाजपा नगर मंडल के द्वारा रक्तदान करा कर लोगों को जीवनदान देने का कार्य किया गया। पूर्व में भी भाजपा नगर मंडल के बैनर तले रक्तदान कराया गया था।
वहीं आगे भी जरूरतमंदों को रक्तदान करा कर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। सेवा के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर संभव सेवा भाव के तहत कार्य किया जाता है। वहीं आम जनमानस को लाभ पहुंचाया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नगर मंडल सभी रक्तदाताओं को बधाई देती है। मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता, मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया, प्रिंस कुमार, मुकेश अग्रवाल, रवि कुमार, रामचंद्र सोनी और अन्य रक्तदाता उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.