गढ़वा प्रखंड अंतर्गत हंसकेर गांव में कोरटेवा एग्रीसाइंस पायनियर बीज कंपनी के द्वारा फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पायनियर हाइब्रिड धान 27 पी 37 तथा अन्य धान (5×5 मीटर) काटकर दिखाया गया। जिसमें पायोनियर हाइब्रिड धान 27 पी37 अन्य धान के मुकाबले 4 क्विंटल अधिक रहा। मौके पर पायोनियर कंपनी के जिला प्रबंधक रोशन कुमार, क्षेत्रीय प्रतिनिधि जहीरूद्दीन अंसारी व मनोज कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि पायोनियर (27 पी37) अधिक पैदावार देने वाला हाइब्रिड धान की प्रजाति है।
जिसकी वजन अन्य धान के मुकाबले प्रति एकड़ 3 से 4 क्विंटल अधिक पैदावार देने वाली धान है। जो हर किसानों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा धान का उपज करना है, तो पायोनियर धान ही लगाएं। दूसरी ओर कोरटेवा पायोनियर कंपनी के प्रतिनिधि के द्वारा खेत में लगे धान के फसल में लगने वाले रोग कीड़े बीमारी व उनके उपचार के बारे में लोगों के बीच बताया।
वर्तमान में धान की फसल में लगने वाले रोग व उससे होने वाले किसानों की अधिक नुकसान तथा ज्यादा उपज बढ़ाने के लिए लोगों को मौके पर जानकारी दी। इस अवसर पर विजय मेहता, जयराम तिवारी, कृष्णा ठाकुर, भगवान राम, मानदेव राम, अभिषेक राम आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.