सदर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के पवन बिंद की पत्नी जिज्ञासा देवी कृपा बिंद उसकी पत्नी निर्मला देवी चंदन कुमार बिंद उसकी मां कमला देवी भगवान बिंद, शंकर बिंद, शिव कुमार बिंद, एकता बिंद आदि के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में जिज्ञासा देवी ने बताया कि शनिवार को अमीन को द्वारा भूमि का नापी किया गया था। जिसमें उसका 6 डिसमिल जमीन निकल गया था। शंकर बिंद कुछ निर्माण कार्य करने जा रहा था। इसका जानकारी होने पर निर्माण कार्य करने का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग आपस में नोकझोंक करते-करते मारपीट करने लगे। जबकि दूसरे पक्ष के भगवान बिंद ने बताया कि उसका भूमि में भी एक डिसमिल जमीन कम है। लेकिन वह अपना जगह पर कायम है।
प्रथम पक्ष के लोगों द्वारा उसके भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच आपस में नोकझोंक शुरू हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने मारपीट करने पर उतारू हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा गढ़वा थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.