पलामू की निगरानी टीम ने बंशीधर नगर प्रखंड के कोलझिंकी पंचायत के मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता को रमुना प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वेश्वरी चौक के समीप से 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी टीम को घूसखोर मुखिया को गिरफ्तार करने में काफी मशक्कत करना पड़ा। रमुना प्रखंड मुख्यालय में घूस लेते मुखिया जैसे ही पकड़ाया निगरानी टीम को देखकर पेसा फेंक कर हंगामा करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर उपस्थित निगरानी की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया तथा गिरफ्तार कर पलामू ले गया।
निगरानी टीम के सदस्यों ने बताया कि मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर कार्यादेश में हस्ताक्षर करने के नाम पर पंचायत के कोइंदी ग्राम निवासी सहाना बीवी से 15 हजार रुपए की मांग किया था। मांग करने के बाद सहाना बेबी ने इसकी शिकायत पलामू निगरानी से की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने मामले को लेकर पड़ताल की, जिसके बाद मामला सही होने पर रमुना प्रखंड मुख्यालय में घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
घूस मांगने वाले मुखिया पर शिकायतकर्ता का आरोप
शिकायतकर्ता सहाना बीवी ने बताया कि मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता ने सात लाख से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र में कार्य के आदेश पर हस्ताक्षर के लिए 15 हजार रुपए मांगे। इसके बाद भी समय-समय पर भुगतान के बाद प्रतिशत की राशि लेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.