गढ़वा शाहपुर मार्ग पर मरठीया मोड़ के पास आर्टिका कार व टेंपो के टक्कर में टेंपो पर सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी कृष्ण प्रजापति का पुत्र छोटू प्रजापति स्वर्गीय शहजाद अंसारी का पुत्र बरकत अंसारी परिहारा गांव निवासी सदिक अंसारी का पुत्र नूर आलम अंसारी एवं खोनहार गांव निवासी फिरोज अंसारी की पत्नी करीसा बीवी के नाम शामिल हैं।
सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि सभी लोग गढ़वा से टेंपो पर सवार होकर अपने अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मेदनीनगर की ओर से आ रही आर्टिका कार यूपी 14 सीडी 5028 गढ़वा की ओर से जा रहे टेंपो में टक्कर मार दिया। इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाकी टेंपो पर सवार लोगों को हल्की हल्की चोट आई है। घटना के बाद बीजेपी नेता शिवनारायण चंद्रा एवं परिहारा गांव के अंजुमन कमेटी के सदर शमीम अंसारी ने सभी घायलों को सड़क से उठाकर एक टेंपो पर ले जाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.