अध्यक्षता शोभा ने की:कसौधन वैश्य महिला मंच गढ़वा की बैठक की गई

गढ़वा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कसौधन वैश्य महिला मंच गढ़वा के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शोभा कश्यप ने की। शहर के रांकी मोहल्ला स्थित डॉ भोला कश्यप के आवास पर आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष रेशमा कश्यप उपस्थित थी।

बैठक में गढ़वा महिला समाज के द्वारा रेशमा कश्यप का स्वागत माला पहनाकर व बुके देकर किया गया। इस अवसर पर रेशमा कश्यप के द्वारा कार्यकारिणी महिला सदस्य का चयन किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रेशमा कश्यप ने कहा कि महिला समाज प्रदेश के सभी जिला में संगठित किया जाएगा।

इसी क्रम में उनका यहां आगमन महिला को समाज के प्रति जागरूक करने को लेकर हुआ है। इस अवसर महिला कमेटी गढ़वा के द्वारा समाज को संगठित एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संगठन पर चर्चा किया गया। वहीं आगामी महिला समाज के कार्यक्रम हेतु विचार विमर्श किया गया।

मौके पर कसौधन वैश्य समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, सचिव संतोष कश्यप, उप सचिव विवेक कश्यप, समाज के संरक्षक राम दुलारी देवी, अध्यक्ष शोभा कश्यप, उपाध्यक्ष कंचन कश्यप, सचिव अर्चना कश्यप, कोषाध्यक्ष ममता कश्यप, संगठन मंत्री नमिता कश्यप, मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य सुनीता कश्यप, उषा कश्यप, सीता कश्यप, प्रमिला कश्यप, ममता कश्यप, सीमा कश्यप, अनुराधा कश्यप, प्रतिमा कश्यप, पिंकी कश्यप, अनुराधा कश्यप, सुधा कश्यप, दिव्या कश्यप आदि उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...