जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को शहर के अंबेडकर चौक के पास मोदी सरकार की ओर से राहुल गांधी पर की गई तानाशाही करवाई के खिलाफ एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है, लेकिन गलत नीतियों के खिलाफ आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे आवाज बुलंद होता रहेगा। प्रदेश महासचिव आशिक अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक शहीद के बेटे पर बार-बार हमला किया जा रहा है। जिस इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान दे दी, उसके पोते पर इतने वार क्यों? क्योंकि उन्होंने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और मिलीभगत पर आवाज उठा दी। प्रदेश सचिव श्रीकांत तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आवाज उठा रहे व्यक्ति पर पूरी सत्ता का हमला क्यों किया जा रहा है। ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है।
विपक्ष के नेता का काम ही गलत के खिलाफ आवाज उठाना है और राहुल गांधी ने भी यही किया। जिसकी सजा उन्हें दी जा रही है। हिटलरशाही ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है। देश की जनता सब कुछ देख व समझ रही है। प्रदेश सचिव अरविंद तूफानी ने कहा की जनता की आवाज उठाने पर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी को सजा दे रहे हैं। राहुल जब से राजनीति में हैं किसानों की आवाज उठाते रहे हैं, भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ भी जोरदार तरीके से आवाज बुलंद किया। जब मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून खत्म करने की कोशिश की उसके खिलाफ राहुल गांधी खड़े हो गए और ऐसा करने से रोकने का काम किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी उदय नारायण तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाए, इसके खिलाफ राहुल गांधी ने संसद में, सड़क पर किसानों के साथ खड़े हुए। सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा की राजनीति के अंदर उनकी सबसे बड़ी चिंता देश के युवा की है। उनकी आवाज वो हर मंच से उठाते हैं। नोटबंदी के घोटाले ने गरीब व छोटे व्यापारी को भयंकर नुकसान किया। करोड़ों छोटे-छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया। महंगाई चरम पर पहुंच गई। आटा, नमक, दूध, तेल, खाने पीने का सामान, घर की चीजें, गैस, पेट्रोल, डीजल महंगा कर दिया गया।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के लिए आखरी इतनी जल्दीबाजी क्यों की गई। मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिजीत कमल, रामवृक्ष यादव, सुशील चौबे, राम करेश चौबे, ओम प्रकाश चौबे, आनंद यादव, दिवाकर चौबे, बृजेंद्र चौधरी, नंदलाल पाठक, संजय प्रसाद, मंसूर अंसारी, जुनाहुद्दीन खान, मानिक राम, अकरम खान, सरफराज खान, सुशील पाठक, युवराज ठाकुर, वीरेंद्र साह, श्याम सुंदर सिंह खरवार, संजय सिंह खरवार, मंसूर अंसारी, भोला राम, कयामुद्दीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अखलाक अंसारी, उगेंद्र नाथ चौबे, वीर कुमार चौरसिया आदि मौजूद थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.