सर्प दंश:खेत से घास निकाल रहे युवक को सांप ने डंसा

गढ़वा10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव निवासी शिवकुमार सिंह को बुधवार की सुबह में सांप ने डंस लिया। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शिवकुमार सिंह गढ़वा सब्जी की खेती की है।

वे खेत में घास निकाल रहे थे। इस दौरान उनके बाएं हाथ में सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना में घायल के पैर में गंभीर जख्म के निशान हैं। सदर अस्पताल में इलाजरत शिवकुमार सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...