अंतिम दौर में पंजरीकला में मुखिया पद के मची चुनावी घमासान में निवर्तमान मुखिया व प्रत्याशी से आगे निकलने के लिए मतदाता को रिझाने के लिए प्रचार के सभी हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं मुखिया पद से चुनाव लड़ रही लीलावती सिंह की सादगी व साफगोई के बढ़ते प्रभाव का नजारा बुधवार को आखिरी दौर में पहुंचे चुनाव में दस किमी की पदयात्रा सह रोड शो में दिखायी दिया।
करीब पांच सौ की संख्या में शामिल महिला-पुरुष ग्रामीण की पंजरीकला पंचायत मुख्यालय से निकली रैली के साथ चल रही प्रत्याशी लीलावती रास्ते किनारे लोगों से मिलकर पंजरीकला की बिगड़ी सूरत को संवारने की सिर्फ एक मौका देने की गुजारिश कर रही थी।
वहीं कार्यक्रम संपन्न होने पर प्रेस से मुखातिब हुई प्रत्याशी लीलावती सिंह ने जोर देकर कहा कि इसबार पूरी पंचायत की जनता का इसबार पुरजोर समर्थन मिल रहा है। वहीं जोर देकर कहा कि जनबल के आगे धनबल और अवश्य हारेगा। यहां व्याप्त लूट संस्कृति का अंत होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.