गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा है कि झारखंड फुटबॉल संघ के तत्वावधान में दिसंबर 2022 में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिला फुटबॉल टीम का गठन करना है। झारखंड फुटबॉल संघ के द्वारा अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। मगर टीम तैयार करने की सूचना प्राप्त है।
इसके लिए दो दिसंबर 2022 को रामा साहू स्टेडियम में 1 दिन का ट्रायल रखा गया है। जिसमें जिले के सभी फुटबॉल खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसी ट्रायल के माध्यम से गढ़वा जिला फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा। सेलेक्शन ट्रायल का प्रभारी पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी अरविंद कुमार (जो गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव है) और जगन्नाथ राम (जो गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष है) के अलावे सदस्य के रूप में कमांडो शर्मा और नीलकंठ सिंह रहेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.