पलामू प्रमंडल के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव को कार्यकारी अध्यक्ष से प्रोन्नति करते हुए झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए गढ़वा जिला राजद अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अध्यक्षता में बैठक करके संजय कुमार सिंह हुसैनाबाद के पूर्व विधायक को प्रदेश की कमान सौंपी गई है।
लालू प्रसाद यादव ने अपने पुराने गढ़ झारखंड के पलामू प्रमंडल के किले में अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पलामू के लाल को ही राज्य का कमान देकर पलामू प्रमंडल के 9 विधान सभा सीटों पर आगामी लोकसभा और विधानसभा में अपने वर्चस्व को कायम करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही कमरकस के लग जाने का संदेश दे दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.