भाजपा नेत्री सह महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी की ओर से गुरुवार को बरनवाल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली और भाजपा के नीति, सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली।
सदस्यता लेने वालों को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं पार्टी के पुराने कार्यकर्ता वासुदेव बरनवाल, ओंकार नाथ गुप्ता, रामचन्द्र प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व महिला मोर्चा ने शहर में जुलूस निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
समारोह में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, हजारीबाग की मेयर करिश्मा तिर्की, उप महापौर प्रकाश सेठ, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, मोतीलाल उपाध्याय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, उमाशंकर चरण पहाड़ी, समीरदीप, ज्योतिष शर्मा, संजू देवी, महामंत्री उषा शर्मा, वार्ड पार्षद गुड़िया देवी, रीना शर्मा, सावित्री देवी, ललिता बरनवाल, रीना मंडल, प्रमीला, अजीत सिंह, परमिंदर सिंह आदि माैजूद थे। मंच संचालन हरमिंदर सिंह बग्गा ने किया।
महिला कार्यकर्ताओं काे स्वयं काे चुनावी वर्ष में ढाल लेना है: आरती कुजूर | महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि अब भाजपा महिला मोर्चा को चुनावी वर्ष में पूरी तरह खुद को ढाल लेना है और अब बूथ की बजाय एक-एक घरों में पहुंच कर मोदी सरकार की उपलब्धियों और हेमंत सरकार की नाकामियों को बताना है।
मोदी सरकार ने महिलाओं को उसका सम्मान दिलाया है। अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि आम चुनाव भी नजदीक आता जाएगा। आने वाले चुनाव में इंटरनेट मीडिया की भूमिका सबसे अधिक सक्रिय होगी। इस इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अब भाजपा एक-एक वोटरों तक पहुंचेगी। इसके लिए मोदी सरकार और भाजपा की प्लानिंग तेजी से काम कर रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.