आरएसएस:फुट डालकर विदेशियों ने देश में किया शासन

गिरिडीह2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आरएसएस के कार्यक्रम में जुटे लोग  । - Dainik Bhaskar
आरएसएस के कार्यक्रम में जुटे लोग ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर की ओर से अरगाघाट रोड स्थित निकेतन पब्लिक स्कूल परिसर सीएच कंपाउंड में मकतपुर बस्ती सम्मलेन हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्त के रूप में हजारीबाग विभाग के विभाग संघ चालक अर्जुन मिष्टकार और पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी भी शामिल हुए। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि प्राचीन काल में हमारा देश विश्व गुरु था।

पूरे विश्व के लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए भारत की ओर रुख करते थे और पूरे विश्व से व्यापार करने के लिए अगर कोई केंद्र था तो वह भारत ही था। भारत इतना समृद्ध था कि इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। हर घर परिवार अमीर था और घरों में ताला भी नहीं लगता था।

चोरी का भी डर नहीं था। हम इतने समृद्ध हो गए कि विश्व के अन्य देशों की बुरी नजर हमारे ऊपर पड़ी। व्यापार के लिए आने वाले लोग धीरे-धीरे हम में फूट डालो और एक -दूसरे से भेदभाव करो की नियत से हमारे अंदर विसंगतियां फैलाने का काम किया।

हम एक दूसरे पर अविश्वास करते रह गए जिससे विदेशी आक्रमणकारी हम पर शासन करने में सफल हुए। मौके पर मौके पर संघ के मुकेश रंजन ,बस्ती अभियान प्रमुख सुजीत भदानी , गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी पंकज गुप्ता, सुनील , संत कुमार लल्लू ,अनुप सिन्हा , गोपाल शर्मा ,सोनू कुमार , प्रकाश दस , सुजीत सिंह पप्पू , दीपक स्वर्णकार , शंकर प्रजापति, संतोष जी आदि लोग उपस्थित थे। .

2025 में संघ का 100 वर्ष पूरा होगा

इसे देखते हुए 1925 में विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई। .तब से लगातार संघ समय-समय पर अपनी शाखा के माध्यम से समाज में समरसता, एकरूपता ,बौद्धिक विकास इन विषयों पर कार्य करते आ रहा है।

अभी 2025 में संघ के पूरे 100 वर्ष पूरेहोने है। इसक लेकर पूरे भारत के सभी मंडल, सभी पंचायत और नगरों में सभी वार्ड ,सभी मोहल्लों में संघ की शाखाएं हो इस हेतु योजना बनाना और इस पर काम करना इस सम्मेलन का उद्देश्य है।

खबरें और भी हैं...