देवघर से रांची जाने के क्रम में झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन प्राभारी सह राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी गिरिडीह परिसदन पहुंचे। वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
संगठन के कार्यो के बारे में बताया। कहा कि आगे से जिला कार्यसमिति की बैठक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में हो। जहां पार्टी के लोग अपने घर से खाना ले कर जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों के बीच यह संदेश जाए कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के बीच हर सुख-दुख में शामिल रहती है।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, केदार हाजरा, निर्भय कुमार शाहाबादी, नागेंद्र महतो, लक्ष्मण स्वर्णकार, लक्ष्मण सिंह, पूनम प्रकाश, प्रणव वर्मा, नुनुलाल मरांडी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुभाष सिन्हा, संदीप डंगायच, विनय शर्मा, विनय सिंह, दीपक स्वर्णकार, बीरेंद्र वर्मा व अन्य थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.