जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के अखिल भारतीय हाथ जोड़ो अभियान को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षतता जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने की। कहा कि यह अभियान 11 फरवरी को झारखंड में शुरू होना है, जिसमें कांग्रेस के प्रमुख नेता हर घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएंगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस के विचारधारा से जोड़ा जाएगा। उन्हें यह बताया जाएगा कि कांग्रेस का इस देश के निर्माण में क्या योगदान है और आने वाले भविष्य में देश को आगे बढ़ाना है तो कांग्रेस का साथ कितना जरूरी है।
प्रदेश सचिव नरेश वर्मा ने कहा कि हमे हर घर पहुंचना है और लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है। इसका बहुत ही प्रभवी असर जनता पर पड़ेगा। कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाना हर एक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। बैठक में मुख्य रूप से सभी प्रखंड अध्यक्ष इस कार्यक्रम के प्रखंड प्रभारी मौजूद थे।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, दीपक महेश्वरी, एपी सिंह, मो शमीम, राजेश तुरी, नेशाब अहमद, अशोक विश्वकर्मा, महासर इमाम, जैनुल अंसारी, विमल राय, कैशर तोहिद, संतोष राय, प्रोफेसर मुकेश साहू आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.