बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित जरमूने पूर्वी पंचायत सचिवालय में मंगलवार को झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सेविका सहायिका बगोदर प्रखंड इकाई की बैठक की गई। बैठक में 21 जून को प्रस्तावित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की तैयारी पर बल दिया गया। कहा कि 11 सूत्री मांग झारखंड सरकार के समक्ष रखी गई है।
मांग पूरी नहीं होने को लेकर सेविका सहायिका ने रोष व्यक्त किया। प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में सेविका ही एक संवर्ग है जो स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन समेत अन्य विभाग का काम करती है। पर सरकार इनपर ध्यान नहीं दे रही।
झारखंड सरकार के श्रम विभाग की जारी अधिसूचना में अप्रैल 2022 से प्रत्येक अतिकुशल मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, न्यूनतम मानदेय 15 हजार रुपये मिलना चाहिए पर इन्हें 6400 रुपये मिलता है। यह न्यूनतम मजदूरी से कम है। बकाया मानदेय, पोषाहार राशि, बकाया मकान किराया राशि भुगतान करने,गैस सिलेंडर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराने की मांग की गई।
बैठक में प्रदेश सलाकार प्रयाग प्रसाद यादव, जिला सचिव अंशुलता स्वरूप, प्रखंड अध्यक्ष टिंकू गोप,सचिव रेखा मंडल, कोषाध्यक्ष पुष्पा कुमारी, उपाध्यक्ष समा परवीन, रितु कुमारी, सुधा देवी, पूनम देवी, रिना देवी, रामदुलारी देवी, सरिता देवी, रेखा आदि थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.