घाघरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण पांडे के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। भारत जोड़ो यात्रा टाना भगत उच्च विद्यालय नवडीहा से प्रारंभ होकर घाघरा चांदनी चौक शहीद देवनारायण भगत स्मारक स्थल पहुंची जहां पदयात्रा में शामिल कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्र एवं समाज में सद्भावना संदेश के साथ शहीद देवनारायण भगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल सोनिया जिंदाबाद, कांग्रेस जोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगा रहे थे। पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह सिमडेगा जिला प्रभारी शिव कुमार भगत टुनटुन, भारत जोड़ो यात्रा के गुमला संयोजक चेतू उरांव, प्रदेश महिला कांग्रेस की नेत्री बॉबी भगत, बिशुनपुर विधानसभा के युवा उपाध्यक्ष आदित्य भगत प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडे दिलबहार अंसारी कर रहे थे। पदयात्रा के बाद वरिष्ठ नेता शिव कुमार भगत टुनटुन ने कहा कि जब से केंद्र में सत्ता पर भाजपा की सरकार आई है तबसे लेकर पिछले 8 सालों में देश में अराजकता , नफरत, आर्थिक मंदी एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलाया जा रहा है।
जिसका उद्देश्य सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देना है। मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक चैतू उरांव प्रदेश, महिला कांग्रेस नेत्री बॉबी भगत, घाघरा प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोजिनी किरण मिंज, प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडे, कृष्णा कुमार लोहरा, आदित्य भगत ,शहजाद खान ,दिलबहार अंसारी, आजाद अंसारी, राजीव भगत, पल्लव कुजूर, घुडा उरांव, नसीम अंसारी, सुनीता उरांव, विनीता उरांव, शंकर उरांव, नितेश उरांव आदि थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.