प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चौंथे चरण के लिए नामांकन कार्य पूर्ण हुआ। प्रखंड में मुखिया पद के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें 16 पुरुष और 12 महिला प्रत्याशी शामिल है।
वहीं वार्ड सदस्य के लिए प्रखंड से 126 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें 77 महिला और 49 पुरुष प्रत्याशी शामिल है। वहीं शनिवार को मुखिया पद के लिए स्क्रूटनी कार्य निर्वाची पदाधिकारी अंचलाधिकारी कमलेश उरांव व वार्ड सदस्य पद के लिए स्क्रूटनी कार्य निर्वाची पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो की देखरेख में हुआ।
जिसमें नरौली, गजनी हनहट के 16 मुखिया प्रत्याशियों व वार्ड सदस्य के 61 प्रत्याशियों की स्क्रूटनी की गई। जिसमें गजनी पंचायत से एक व हनहट पंचायत से दो वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों की नामांकन रद्द हुआ।
मौके पंचायती राज्य पदाधिकारी सुनिलचन्द्र कुंवर, बीपीओ मृणाल प्रकाश, राजमनी मिंज, नन्दा कुमार भगत, अमन कुमार शिखर, आकाश कुमार कुंवर, अजय कच्छप, परवेज अख्तर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.