सेन्हा प्रखंड अंतर्गत सेरेंगहातु तोड़ार में बीती रात हिंदू मुस्लिम एकता एवं शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इसमें गांव के ग्रामीणों में हिंदु, मुस्लिम आपसी भाईचारा एवं शांति मतभेद एवं समस्त गांव की समस्याओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
जिसमें गांव के सभी नवयुवक ग्रामीणों ने आपसी समरसता, सद्भावना के विषय में अपनी-अपनी बात रखी। इसके अलावा एकजुटता के साथ गांव के विकास में उत्पन्न होने वाली बाधा एवं समस्या के विषय में चर्चा करते हुए निराकरण करने पर सहमति जताई गई।
सभी हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के द्वारा निर्णय लिया गया कि हमारे गांव के बीच कोई भी परब त्यौहार, शांति युवा और मरनी जिनी एवं धार्मिक कार्यक्रम में सभी को शरीक होना है। सभी समस्याओं को सभी मिलजुल कर प्रेम पूर्वक हल करना है।
बैठक में मुख्य रूप से हेमंत कुमार साहू, नंद किशोर साहू, फिरोज अंसारी, मारूफ अंसारी, शम्शुल अंसारी, दीपक कुमार, नसीम अंसारी, तबरेज अंसारी, अरविंद कुमार साहू, अजय कुमार यादव, वीरेंद्र साहू, बंटी साहू, राहुल, अभिषेक महली, रियाज अंसारी, एहसान उल अंसारी, आफताब अंसारी, बलिंदर महली, विशाल कुमार साहू, तस्लीम अंसारी, हुसैन अंसारी, अशोक कुमार साहू, गुलाब अंसारी, शमशाद अंसारी, आरिफ अंसारी, अरुण कुमार साहू, विकास कुमार, राम लाल महली, बल्ली कुमार, अलाउद्दीन अंसारी सहित हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.