गुमला के सदर थाना इलाके के डूमरडीह गांव में एक व्यक्ति ने गहरी नींद में सो रही पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार तड़के की है। आरोपी निर्मल महतो ने सुबह करीब 4:30 बजे टांगी से काटकर पत्नी, 25 वर्षीय सबिता देवी की हत्या कर दी।
घर मे सो रहे आरोपी के पिता व उसकी मां को हत्या की जानकारी हुई तब दोनों ने आस पड़ोस के लोगो को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजकर घटना की तहकीकात में जुट गई।
पति पत्नी में चल रहा था विवाद
मृतका और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस विवाद के बाद मृतका एक माह पूर्व पति से नाराज होकर अपने तीन बच्चों के साथ मायके चली गई थी। पति द्वारा बुलाने के बाद भी वह ससुराल वापस नहीं लौट रही थी। जिसके कारण 18 अप्रैल को पति आवेश में आकर चाकू से अपने हाथ का नस काट आत्महत्या की कोशिश की थी। तीन दिन पूर्व पत्नी अपने ससुराल आई थी।
गुरुवार रात मृतका खाना खाकर बच्चों के साथ अपने कमरे में सोने चली गई थी। जबकि आरोपी पति अपने पिता के साथ दूसरे कमरे में सोया था। तभी शुक्रवार को अहले सुबह करीब 4:30 बजे पति नींद से जगकर चुपचाप पत्नी के कमरे में दाखिल हो गया। फिर पास में रखे टांगी को उठाकर सोए अवस्था मे ही उसके सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
शरीर के कई हिस्सों पर किया वार
इस हमले में चीखने चिल्लाने के बाद पलक झपकते ही पत्नी ने बिस्तर पर ही दम तोड़ दिया। वही उसके शरीर पर टांगी के हमले के बाद निकले खून छींटे उनके मासूम बच्चे पर भी पड़ गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.