अंडर-20 महिला चैंपियनशिप-2023:सुमति का एसएएफएफ अंडर-20 महिला चैंपियनशिप के लिए चयन

भरनो2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भरनो की बेटी सुमति कुमारी की एसएएफएफ अंडर-20 महिला चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन होने पर उसके परिजनों व भरनो वासियों ने सुमति कुमारी को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

गौतरलब हो कि गुमला जिला के भरनो प्रखंड अंतर्गत लोंडरा गांव की आदिवासी परिवार की फिरू उरांव की पुत्री सुमति कुमारी जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी है। इन दिनों आदिवासी समाज व गुमला जिला का नाम पूरे दुनिया मे रौशन कर रही है। भरनो की महिला फुटबॉलर सुमति कुमारी अंडर-20 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के सदस्य बनाई गई है।

एसएएफएफ अंडर-20 महिला चैंपियनशिप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें सुमति कुमारी को भी जगह मिली है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम 03 फरवरी से 09 फरवरी तक बांग्लादेश के ढाका स्थित वीर श्रेष्ठ शहीद सिपाही मुस्तफा कमाल स्टेडियम में आयोजित महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 में हिस्सा लेंगी।

03 फरवरी को भारतीय टीम का मुकाबला भूटान से होगी। उसके बाद 05 फरवरी को बांग्लादेश से भारतीय टीम का भिड़ंत होगी, इसके बाद 07 फरवरी को नेपाल की टीम से भारतीय महिला फुटबॉल टीम की भिड़ंत होगी।

गुमला जिले से सुमति कुमारी के अलावे अष्टम उरांव का भी किया गया है चयन

इस चैंपियनशिप का फाइनल 09 फरवरी को होगी। इस समय गुमला जिले से सुमति कुमारी के अलावे अष्टम उरांव का भी चयन इस अंडर-20 भारती महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। बताते चलें कि सुमति कुमारी 2017 में गुमला जिला टीम से उड़ीसा में नेशनल मैच में शामिल हुई थी। उसके बाद 2019 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भारत और बांग्लादेश के बीच भूटान में मैच खेली। उसके बाद 2020 में विदेश तुर्की में भारतीय महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर मैत्री मैच खेली है।

उसके बाद 2021 में भी सुमति ने कई मैचों में भारतीय महिला फुटबॉल टीम का नेतृत्व की है। सुमति का खेल प्रदर्शन को देखते हुए ही वर्ष 2019 में ही उसका चयन अंडर 17 भरतीय महिला फुटबॉल टीम में हुआ था। उसके बाद अंडर-20 और भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन हुआ है।सुमति एक दिन पूर्व ही एसएएफएफ अंडर-20 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के चयनित सभी खिलाड़ियों के साथ भारत से बांग्लादेश के लिए रवाना हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...