प्रखंड में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में बिगहा बाजार से चौपारण ब्लॉक तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से लोकसभा में भाजपा को करारी मात देने का आह्वान किया गया।
भारत जोड़ो पद यात्रा में हजारों लोग शामिल होकर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व सांसद सह झारखण्ड प्रदेश, भारत जोड़ो यात्रा के कोडिनेटर सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर प्रसाद महतो, पंचायती राज विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक, हजारीबाग कांग्रेस पार्टी के जिला संयोजक मानस सिन्हा, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अहमद, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, हजारीबाग जिला 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, बरही प्रखंड अध्यक्ष,अब्दुल मन्नान वारसी, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता, चारो प्रखंड के 20 सूत्री बरही अध्यक्ष इकबाल रजा, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष नन्द किशोर कुमार यादव, पदमा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष अज्जू सिंह सहित प्रखंड व जिला से उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि हम सविधान दिवस मना रहे हैं, संविधान की रक्षा के लिए हर व्यक्ति की जो स्वतंत्रता थी, हर व्यक्ति का जो अधिकार था, स्वतंत्रता के लिए आज उस पर रोक लगाया जा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा नफरत बेरोजगारी चरम पर है। वित्त मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जैसा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था सबका साथ सबका विकास। विधायक अकेला ने कहा कि आने वाला 2024 कांग्रेस के लिए एक मिसाल बन कर आएगा कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिमन्यु प्रसाद भगत, महेश वर्णवाल, संजीत कुमार, भोला राणा, मनोज यादव, रामलखन राणा, संतोष रजक सहित सैकड़ों यात्रा में शामिल हुए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.