कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी रोड नंबर-सात निवासी दो बच्चे सोमवार को लापता हो गए। परिजनों के अनुसार दोनों आपस में मौसेरे भाई है और कल चार बजे घर से साइकिल में निकले थे। लापता बच्चों में 14 वर्षीय संजीव सिंह पिता नीरज सिंह और दूसरा 14 वर्षीय हिमांशु सिंह पिता पंकज सिंह हैं। इस बाबत कोर्रा थाना में सनहा दर्ज कराया गया है।
पिछले 24 घंटे से बच्चों का कोई अता-पता नहीं मिल पा रहा है। परिजन किसी अनजाने भय से चिंतित हैं। खोजबीन के दौरान बच्चों की साइकिल विकास नगर सारले में लावारिस हालत में मिली है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे रोज बर्ड स्कूल में पढ़ते हैं और वह घर से साइकिल बनाने के लिए निकले थे। परिजनों ने बच्चों की अपहरण की आशंका जताया है।
इस मामले में थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए सूचना के आलोक में तलाश की जा रही है। ज्ञात हो कि आठ माह पूर्व विकास नगर सारले से एक बच्चा लापता हो गया था। जांच में वह औरंगाबाद स्थित अपने नानी के घर चला गया था। बताया था कि उसे एक कार में किसी ने उठा लिया। इस औरंगाबाद में उसे होश आया था और वह वहां से भाग निकला।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.