शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन:रेमिडियल कोचिंग केंद्रों की 489 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

हजारीबाग2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थी। - Dainik Bhaskar
शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थी।

यूटीआइ म्यूचुअल फंड समर्थित यंग इंडिया कार्यक्रम के तहत रेमिडियल कोचिंग केंद्रों की छात्राओं हेतु शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। नवभारत जागृति केंद्र से हजारीबाग जिला के सदर, चुरचू और दारू प्रखंडों में कोचिंग केंद्र संचालित हैं।

गुरुवार को सदर प्रखंड के तुरांव गांव स्थित रेमिडियल कोचिंग केंद्र की छात्राओं ने ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान और मछली घर जाकर विभिन्न जीव-जंतुओं के विषय में जानकारी हासिल किया। पिछले 15 जनवरी से शुरू इन शैक्षणिक दौरों के तहत अबतक चार समूहों में 19 रेमिडियल कोचिंग केंद्रों की कुल 489 छात्राओं के साथ संबंधित शिक्षकों की भागीदारी रही है।

छात्राओं को बिरसा जैविक उद्यान, मछली घर के अलावे हुंडरू फॉल, पतरातू डैम, पारसनाथ, राजगीर, नालंदा, बोधगया जैसे प्राकृतिक व ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया जा रहा है। कार्यक्रम से जुड़े पर्यवेक्षक परवेज आलम ने बतलाया कि बच्चों के मानसिक विकास में ऐसी गतिविधियां मददगार साबित होती हैं। जल्द ही बाकी केंद्रों की छात्राओं हेतु शैक्षणिक भ्रमण आयोजित होंगे।

यंग इंडिया कार्यक्रम के तहत एनबीजेके तीन प्रखंडों के 29 गांवों में 30 रेमिडियल कोचिंग केंद्रों का संचालन कर रहा है। इनमें कक्षा 8, 9 और 10 की लगभग 1000 स्कूली बालिकाओं को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की निःशुल्क ट्यूशन सुविधा प्रदान की जाती है।

खबरें और भी हैं...