हज़ारीबाग़ के बड़कागांव में चर्चित ढेंगा गोलीकांड मामले में दर्ज दोनों मामलाें का अनुसंधान करने मंगलवार को सीआईडी की तीन सदस्यीय जांच टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना में घायल श्रीचंद राम, संतोष राम, संजय राम, सन्नी देवल राम और जुबैदा खातून का बयान दर्ज किया। गोलीकांड मामले में दो अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया था।
मंटू सोनी द्वारा हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर करने के बाद हाईकोर्ट ने सीआईडी जांच का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के चार महीने बाद सीआईडी ने ढेंगा गोलीकांड से संबंधित बड़कागांव कांड संख्या 167/15 और 214/16 जांच शुरू कर दी है। इससे पहले हजारीबाग एसडीजेएम कोर्ट में सीआईडी ने बड़कागांव थाना कांड संख्या 214/16 को टेक ओवर कर लिए जाने की जानकारी दी थी।
उसके बाद कांड संख्या 167/15 में रांची सिविल कोर्ट के एडीजे विशाल श्रीवास्तव के कोर्ट को सूचित किया था। सीआईडी हेड क्वार्टर में कांड के सूचक मंटू सोनी का बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार को सीआईडी की तीन सदस्यीय जांच टीम बड़कागांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.