विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुम्भा पंचायत मुखिया प्रत्याशी सुशील कुमार पर गोली चला कर जानलेवा हमला किए जाने की खबर है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अपराधियों ने देर रात उस पर हमला किया है।
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में न्यू एसपीएम नक्सली संगठन के उमेश पांडेय गिरोह के अपराधियों पर गोली चलाने का शक जताया जा रहा है। मुखिया प्रत्याशी की हालत गम्भीर बताई जा रही है। खबर है कि कुछ दिन पहले उमेश पांडेय गिरोह के अपराधियों ने सुशील कुमार से रंगदारी मांगी थी।
इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। खबर है कि प्रत्याशी सुशील कुमार का विष्णुगढ़ और नावाटांड़ में दो जगह पर घर है। वह बिष्णुगढ़ के घर से नावाटांड़ घर जा रहे थे तभी बीच रास्ते में उस पर गोली चली है। यह भी बताया गया कि पूर्व में भी जान लेवा हमला की आशंका जताते हुए उसने विष्णुगढ़ थाना में सनहा दर्ज कराया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.