डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा गणतंत्र दिवस को लेकर बरकट्ठा बाजार तथा कपका पंचायत में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का प्रारंभ बरकट्ठा थाना प्रभारी विक्रम कुमार, विद्यालय निदेशक आईपी भारती, कपका मुखिया कमल किशोर तथा विद्यालय प्राचार्य भानु प्रताप सिंह द्वारा बंडासिघा चौराहा से झंडा दिखा कर रवाना किया गया।
प्रभातफेरी बंडासिघा से थाना होते हुए पूरे बरकट्ठा बाजार में निकाली गई। प्रभातफेरी में अमर सेनानियों को याद करते हुए उनकी झांकी भी निकाली गई। झांकी में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, महात्मा गांधी भगवान बिरसा मुंडा आदि की झांकी थी।
एनसीसी कैडेट्स पूरे यूनिफॉर्म में जोश खरोश के साथ राष्ट्रीय धुन पर कदम ताल करते हुए नजर आए। विद्यालय के बैंड पार्टी ने भ्रमण के दौरान जगह-जगह बैंड डिस्पले का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय धुन बजाते चले। प्रभात फेरी में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिए और बच्चों के देश भक्ति भावना को सराहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.