दारू प्रखंड के इरगा गांव में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बालेश्वरी देवी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में के आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के संचालन राजेंद्र कुमार मेहता ने किया। सच्चिदानंद पांडे ने सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वच्छ और काम की राजनीति के साथ लोगो को जोड़ने का काम पार्टी ने किया है।
कहा कि झूठ फरेब जात पात धर्म की राजनीति छोड़कर और वंशवाद की राजनीति से दूर आम आदमी पार्टी कार्य कर रहा है। सदस्यता अभियान में जिला उपाध्यक्ष नवनीत आनंद, शिवांगी वर्मा, शशि सिंह ,राजीव वर्मा, विकास कुमार, प्रदीप राम, सचिन कुमार के साथ सैकड़ों महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.