बीएसएफ मेरु कैंप हजारीबाग के द्वारा रविवार को एनसीसी कैडेट्स को भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। यह जानकारी महानिरीक्षक बीएसएफ मेरु कैंप पीएस बैंस के निर्देशानुसार दी गई। एनसीसी कर्नल हरमीत सिंह 22 झारखंड एनसीसी बटालियन के आग्रह पर आयोजित कार्यशाला में सीमा सुरक्षा बल मेरू हजारीबाग के द्वारा 27 नवंबर को प्रातः 1100 बजे से जानकारी दी गई।
बीएसएफ के सूबेदार मेजर आदित्य कुमार ने एन सी सी सीनियर डिवीजन के 250 महिला व पुरूष कैडेट्स को सीमा सुरक्षा बल के गौरवशाली इतिहास एवम फिल्म के माध्यम से बल की स्थापना, कार्यप्रणाली एवम उपलब्धियां की जानकारी दी। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल (पुरुष व महिला), सब इंस्पेक्टर (पुरुष व महिला), असिस्टेंट कमांडेंट(पुरुष व महिला) के पद पर भर्ती प्रक्रिया के संदर्भ में आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक एवम शारीरिक योग्यता, लिखित परीक्षा व मेडिकल टेस्ट के बारे में विस्तार से बताया। एनसीसी कैडेट्स अपने बीच सीमा सुरक्षा बल के प्रतिनिधि को पाकर उत्साहित दिखे साथ ही कहा की सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी उनके कैरियर को चुनने में सुगमता प्रदान करेगी।
बताया गया कि एन सी सी कैडेट्स (जूनियर व सीनियर डिविजन) के कुल 500 कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप 25 नवंबर से 02 दिसंबर तक रामगढ़ जिले के राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। ये सभी कैडेट्स झारखण्ड राज्य के जिला रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह व बोकारो के रहने वाले है। इस अवसर कर्नल हरमित ने मेरू कैंप से आई टीम का आभार जताया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.