लॉ सत्र 2019-22:विनोबा भावे विवि का एलएलबी रिजल्ट जारी, नौशीन बनी टॉपर

हजारीबाग2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने लॉ सत्र 2019-22 का रिजल्ट जारी कर दिया है। हजारीबाग कोलघट्टी निवासी नौशीन यूनिवर्सिटी टॉपर बनी हैं। सादिया नौशीन ने 3700 में से 3050 अंक हासिल कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

पूर्व में संपन्न पांच सेमेस्टर की परीक्षाओं में भी नौशीन टॉपर रही हैं। रांची निवासी सजदा खान ने 3031 नंबर लाकर सेकंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। थर्ड टापर बिहार नवादा निवासी अंशु कुमारी ने 3014 अंक प्राप्त किया। चौथे स्थान पर पगमिल निवासी सफाक रशीद नै 3012 अंक अर्जित किया। एलएलबी पाठ्यक्रम छः सेमेस्टर का है। एलएलबी की फाइनल परीक्षा 10 दिसंबर को समाप्त हुई थी।

खबरें और भी हैं...