पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छत्सतीगढ़ में माओवादियाें के हमले के बाद झारखंड में भी माओवादियाें के हाैसले बुलंद हैं। बुधवार काे जिले में डीजीपी नीरज सिन्हा सहित बड़े अफसराें के दाैरे के समय चक्रधरपुर के टाेकलाे थाना क्षेत्र के लांजी पहाड़ी के नीचे सड़क बना रही कंपनी के चार से ज्यादा गाड़ियाें काे माओवादियाें फूंक दिया। माओवादियाें ने हाेयाेहातु से लांजी पहाड़ी तक सड़क बना रही ठेका कंपनी की गाड़ियाें काे जलाया है। जहां पिछले चार मार्च काे तीन जवानाें काे बम विस्फाेट कर उड़ा दिया था।
डेढ़ महीने के अंतराल में जाेरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए माओवादियाें के जाेनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने ठेका कंपनी की गाड़ियाें काे फूंक कर पुलिस काे चुनाैती दी है। टाेकलाे थाना क्षेत्र के झरझरा लांजी पहाड़ी के ठीक नीचे बाइडीह गांव के हाेंयसेल टाेला में एक जेसीबी, दाे ट्रैक्टर व एक हाइवा काे जला दिया है। ढाई कराेड़ रुपए की लागत से यह सड़क पांच किमी पहाड़ी में बन रही है। आजादी के बाद पहली बार लांजी पहाड़ी गांव तक सड़क बन रही थी। घटना बुधवार दाेपहर के ढाई बजे की है। घटना काे 25 लाख के इनामी माओवादी नेता महाराज प्रमाणिक दस्ते के 60 से 70 की संख्या में माओवादी खुलेआम इस घटना काे अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस के जवान घटना स्थल की ओर सुरक्षा की दृष्टि से नहीं गए हैं। जिले के अभियान एसपी उमेश शाह ने घटना की सूचना मिलने की बात कही है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.