पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शनिवार को चक्रधरपुर के दो आइएएस अधिकारियों ने अनुमंंडल अस्पताल में कोविड-19 की वैक्सीन लगवाकर जनता में सुखद संदेश दिए। पोड़ाहाट अनुमंंडल पदाधिकारी (आइएएस) अभिजीत और अंचलाधिकारी (आइएएस) मोहम्मद जावेद ने वैक्सीन लगवाई। यह वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में उत्पन्न शंकाओं को दूर करने के लिए संदेश भी था। कोरोना की वैक्सीन लगाने का शुभारंभ 16 जनवरी से हुआ है।
लेकिन हेल्थ वर्करों में ही कुछ शंका रहने के कारण तेजी नहीं ा रही थी। सर्वप्रथम फ्रंट लाइन के तहत हेल्थ वर्करों को टीका दिया जा रहा था। अब सिविल प्रशासन और पुलिस विभाग में भी टीका लगाया जा रहा है। सिविल प्रशासन के तहत शनिवार को एसडीओ और सीओ ने वैक्सीन लगवाए। इतना ही नहीं वैक्सीन सेंटर के ऑब्जर्वेशन रूम में 30 मिनट तक रूके। जिसके बाद ड्यूटी किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि वैक्सीन लेने पर कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.