पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बिजली चोरी के मामले में बिजली विभाग ने छह लोगों के ऊपर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। जानकारी देते हुए सहायक अभियंता मनोज कुमार निराला ने बताया कि विद्युत चोरी के रोकथाम के लिए एक छापेमारी दल गठन किया गया था। जिसमें कनीय अभियंता कुणाल प्रजापति, बादल प्रकाश, सलोम जॉर्ज टोप्पो शामिल थे।
अभियान के दौरान कुरुलिया गांव के मानकर प्रधान घर में चोरी का बिजली उपयोग कर रहा था। उस पर 1620 रुपए दंड लगाया है। उसी तरह बासुदेव प्रधान ने भी घर में अवैध कनेक्शन से बिजली जला रहा था। उसके उपर भी 1620 रुपए दंड लगा है। वहीं विजय गोप पर 4800 दंड लगाया है। वह भी घर में अवैध कनेक्शन कर बिजली जला रहा था। मेरमेरा के मोची राय तियू पर भी 1620 रुपये दंड लगा है। वह भी अवैध कनेक्शन से बिजली जला रहा था। शहर के ग्वालापट्टी के जितेन पोद्दार अवैध बिजली उपयोग करते पकड़ाया है। उसके उपर 23,038 रुपए का दंड लगा है। जबकि कुम्हारटोली के सोनू राम रवि को भी अवैध बिजली जलाते पकड़ा है। उसके उपर 30,240 रुपए का दंड लगाया है। पकड़ाए आरोपी पर विभाग चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.