पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चाकुलिया के वन क्षेत्र में अवैध जंगल की कटाई करने वालों पर नकेल कसा जा रहा है। शुक्रवार की रात रेंजर अशोक सिंह के निर्देश पर वन कर्मियों ने अवैध अकाशिया जलावन लदा एक पिकअप वैन को जब्त किया। मौका देखकर चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद वन कर्मियों ने पिकअप को वन विभाग कार्यालय लेते आए।
जानकारी के मुताबिक चालुनिया पंचायत के कांटाबनी में शुक्रवार की रात पिकअप संख्या डब्ल्यूबी 33 बी-9802 में अकाशिया का जलावन लोड किया जा रहा था। तभी वन कर्मियों ने सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर पिकअप वैन को जब्त कर लिया। इस संबंध में पूछने पर वनपाल बुद्धदेव ने बताया कि पिकअप में लगभग ढाई क्विंटल अकाशिया का जलावन लदा हुआ है। इसकी 1500 रुपए कीमत होगी।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.