पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाइवे 18 पर गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा में ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो पलट गई। उक्त स्काॅर्पियाें रांग साइड से चल रही थी। जमशेदपुर की ओर जा रहा एक ट्रक से टकरा गई। इससे स्कार्पियों (जेएच05एडी- 9900) पलट गई। इसमें जमशेदपुर के नामदा बस्ती निवासी चालक स्वपन यादव (35) जख्मी हाे गए। ट्रक चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। सूचना पाकर गालूडीह थाना से एसआई संताेष सेन दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जख्मी चालक काे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने बताया कि उक्त गाड़ी जमशेदपुर से उल्दा जा रही थी। उसे कही जमीन देखना था। इस वजह से वह फोरलेन सड़क पर रांग साइड से चल रही थी। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इससे चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने एक वाहन रुकवाया कर उसे तत्काल एमजीएम भेजवाया।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.