घाटशिला प्रखंड स्वास्थ्य सहिया संघ द्वारा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डाॅ शंकर टुडू काे ज्ञापन साैंप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की सूचना दी गई है। इसमें सहियाओं द्वारा बताया गया कि बीते कई बार उनके प्रदेश और जिला संघ द्वारा मांगाें से विभागीय अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री काे अवगत किया गया। लेकिन अब तक उनके मांगाें पर काेई सकारात्मक पहल नहीं हुए हैं।
इससे बाध्य हाे कर उनके संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की घाेषणा की गई हैं। माैके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रिंकी नाथ, सचिव नमिता रानी पाल, उपाध्यक्ष पूजा स्वर्णकार,चिंतामनी मुर्मू, बासमनी हांसदा, सरस्वती मानकी, शांतिमनी मार्डी, रमनी मार्डी, सालगे मार्डी, साेनामनी टुडू, सालगे बास्के आदि शामिल थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.