पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लेदा स्थित संताल विश्वविद्यालय परिसर में संताल विवि के संस्थापक सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के 65वें जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयाेजन किया गया।
इसकी शुरुआत सूर्य सिंह बेसरा द्वारा केजी क्लास के तीन भाषाओं में रचित किड्स बुक का विमाेचन जिला परिषद देवयानी मुर्मू, सूर्य सिंह बेसरा, हिहिड़ी-पिपिड़ी की अध्यक्ष सलमा हांसदा, मानगाेविंद मुर्मू, मुसाबनी की पूर्व प्रमुख रूपाली सेवइया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। हिन्दी, अंग्रेजी और संताली भाषा में इस बुक की रचना की गई है।
इसके उपरांत सूर्य सिंह बेसरा और जिप सदस्य देवयानी मुर्मू द्वारा तीन शिक्षिकाओं काे सम्मानित किया गया। सम्मानित हाेने वाली शिक्षिकाओं में सालगे हांसदा, माही मार्डी, सरिता साेरेन के नाम शामिल हैं।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.