पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तबलीगी जमात के 11 विदेशियों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई पूरी कर ली गई। बचाव तथा अभियोजना पक्ष की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। पांच फरवरी को कोर्ट इन सभी 11 विदेशियों के मामले में फैसला सुनाएगा। जानकारी हो कि इस मामले में कुल 8 गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई। उसके बाद बचाव पक्ष की ओर से जिरह किया गया।
जानकारी हो कि लाॅकडाउन का उल्लंघन सहित अन्य मामलों में सभी 11 विदेशियों के खिलाफ जादूगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद त्वरित गति से इनके मामले की सुनवाई की गई। 11 विदेशियों को सहयोग करने के आरोपी जमशेदपुर के मो. जाहिद परवेज तथा अब्दुल सलाम की अग्रिम जमानत अर्जी हाई कोर्ट रांची से मंजूर कर ली गई है। जानकारी हो कि इन दोनों के खिलाफ 11 विदेशियों को स्थानीय स्तर पर सहयोग करने का आरोप था।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.