पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सांसद आदर्श ग्राम बड़ाजुड़ी अंतर्गत मुड़ाकाटी गांव में ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर चापाकलों की मरम्मत की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता रविशंकर की देखरेख में खराब चापाकलों की मरम्मति की गयी। विभाग के मुताबिक विधान मुर्मू, अंता मुर्मू, सौरभ टुडू, दुर्गा मुर्मू, गौरी पातर, जोगेन बेसरा और बृंदावन हेम्ब्रम के घर के सामने के चापाकलों की मरम्मति की गई।
इसके अलावा गांव के दो सोलर चलित जलमीनार से भी ग्रामीणों को पानी मिलने लगा है। मुडाकाटी के ग्रामीणों ने ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू गांव में चापाकलों और सोलर जल मीनार खराब रहने से पेय जल की गहराई समस्या से अवगत कराते हुए समस्या समाधान का मांग किया था। एक बाद जिप ने विभागीय अधिकारियों से बात के समस्या निदान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया था। इसके बाद विभाग के जेई रविशंकर मौके पर उपस्थित रहते हुए गांव के खराब चापाकल और सोलर जल मीनार को दुरुस्त कराया। जिप के इस पहल से ग्रामीणों में खुशी है।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.