पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मौदाशोली पंचायत के चिरुगोड़ा गांव में धान के पुआल बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। माता पिता ने तत्काल घायल को धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया। इस विषय को लेकर घायल युवक अजय सिंह के पिता मनींद्र सिंह और माता प्रमिला सिंह ने बड़े बेटा कृष्ण सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के धालभूमगढ़ थाना पंहुचे। मनींद्र सिंह ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि तीनों मिलकर लगभग ढाई एकड़ जमीन पर धान की खेती कुछ कर्ज लेकर की थी। धान कटाई के बाद कर्ज चुकाने के लिए 30 पन पुआल बेचकर कर्ज लिया गया पैसा वापस दिया जाएगा।
यह सुन कर कृष्ण सिंह ने खलियान में रखा 3.5 कहान पुआल बेच रहा था। जिसे छोटे पुत्र अजय सिंह ने मना किया, तो बांस के डंडे से सिर पर मार कर बड़ा बेटा कृष्णा सिंह ने छोटा बेटे अजय सिंह को घायल कर दिया। बड़ा बेटा शादी के बाद से ही घर में लड़ाई झगड़ा करते रहता है। उन्होंने थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी से आग्रह किया कि घर में रखा धान बेचने पर भी वह मारपीट करेगा।
हत्या के आराेपी बड़े भाई को भेजा जेल
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कानाश गांव में धान बंटवारे को लेकर अपने छाेटे भाई श्रीमात बेसरा(38) की हत्या के आराेप में पुलिस ने गुरुवार काे उसके बड़े भाई उदय बेसरा (42) काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त पेचकश काे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। श्रीमात बेसरा के पिता लेपा बेसरा के लिखित शिकायत पर धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या-8/2021 में भादवि की धारा 302 के तहत उदय बेसरा पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को उदय बेसरा और श्रीमात में विवाद हुआ था।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.